महिलाओं का समाज एवं परिवार के प्रति अनुकरणीय होता है चरित्र : डॉ. रजनी त्रिपाठी
देवरिया, 09 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( एबीवीपी) देवरिया जिला द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साेमवार काे महाराजा अग्रसेन डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उर्मिला देवी डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं समाज के सभी क्षेत्रों में कार्य करते हुए राष्ट्र हित में अपना योगदान दे रही हैं। इसी श्रृंखला में एबीवीपी देवरिया ने आज महिला दिवस के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आगे कहा कि भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली महिलाएं ही वास्तविक अर्थ में आदर्श वीरांगना होती हैं। उसका लक्ष्य समाज व् परिवार के प्रति उदार और उच्च होता है। उसका चरित्र अनुकरणीय होता है। अपने पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वह सदैव आत्मविश्वासी, कर्तव्य परायण, स्वाभिमानी और धर्मनिष्ठ होता है। ऐसी ही होती है महिलाएं।
नागरी प्रचारिणी की कार्यकारी सदस्य डॉ शकुन्तला दीक्षित ने कहा कि महिलाओं का सम्मान जहां होता है, वहां सदैव समृद्धि बनी रहती है और हम सभी को आज ही से संकल्प लेना होगा की महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे, यही महिलाओं के प्रति सच्चा सम्मान होगा।
कार्यक्रम का आभार ज्ञापन गोरक्ष प्रान्त की प्रांत राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख रानी दुर्गावती ने किया। उन्होंने कहा कि
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ समाज हित में भी कार्य करती हैं, समाज में महिलाओं पर होने अत्याचारों का जवाब भी अच्छे से देना जानती। महिलाओं के सुरक्षा के लिए एबीवीपी मिशन साहसी, महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए महिला सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिससे महिलाएं समाज में आगे बढ़ सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एबीवीपी देवरिया विभाग संगठन मंत्री प्रशांत मणि त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री सात्विक श्रीवास्तव, अग्रसेन डिग्री कॉलेज की आचार्या श्रीमती अंजली तिवारी, सलोनी सिंह,सुषमा तिवारी , कल्पना श्रीवास्तव, नगर अमन त्रिपाठी,सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

