महिला आरक्षण का विरोध करने वाली समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होगा : शैलेन्द्र प्रताप सिंह
सुलतानपुर, 11 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में सोमवार को एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध कर सपा और कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी सोच उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी आगामी चुनाव में इसका करारा जवाब देगी और सपा व विपक्षी दलों को 2027 के यूपी चुनावों में भारी पड़ेगा। इन दलाें का सूपड़ा साफ हाेगा।
एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भाजपा महिला माेर्चा की पदाधिकारियाें काे संबाेधित कर रहे थे। यह प्रदर्शन संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का समाजवादी पार्टी द्वारा विरोध करने पर भाजपा महिला माेर्चा की ओर से महिला जन आक्रोश अभियान के तहत कुड़वार ब्लॉक सभागार परिसर में सपा सांसद व समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर सपा मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस प्रदर्शन में भाजपा आईटी सेल की जिला सह संयोजक कुसुमलता मौर्य व माधुरी मिश्रा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में धम्मौर, कुड़वार, शिवनगर, पीपरगांव व बल्दीराय मंडल की महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं। कार्यक्रम संयोजक कुसुमलता मौर्य व माधुरी मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि 12 मई मंगलवार को सदर विधानसभा की महिलाएं बरौसा में सांसद व समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी।कार्यक्रम में विमला देवी, सुशीला पाल, राजकुमारी, आरती, अनीता त्रिपाठी, विमला यादव, सोनी, गायत्री समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

