home page

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन अत्यंत प्रेरणादायक : प्रिया अग्रवाल

 | 
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन अत्यंत प्रेरणादायक : प्रिया अग्रवाल


मुरादाबाद, 13 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष व सेव गर्ल ट्रस्ट की अध्यक्ष व मुरादाबाद निवासी प्रिया अग्रवाल ने सोमवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” में हिस्सा लिया। प्रिया अग्रवाल ने बताया कि नारी शक्ति वंदन सम्मेलन अत्यंत प्रेरणादायक व सराहनीय कार्यक्रम रहा।

प्रिया अग्रवाल ने बताया कि नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहे। इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री अनपूर्णा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला अयोग विजया राहटकर, उपस्थित रही।

इस अवसर पर प्रिया अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मेलन उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं को जो सम्मान, अवसर और सशक्त मंच मिला है, वह वास्तव में सराहनीय है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल