home page

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं का विशेष योग कार्यक्रम संपन्न

 | 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं का विशेष योग कार्यक्रम संपन्न


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं का विशेष योग कार्यक्रम संपन्न


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं का विशेष योग कार्यक्रम संपन्न


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं का विशेष योग कार्यक्रम संपन्न


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं का विशेष योग कार्यक्रम संपन्न


गोरखपुर, 22 जून (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में महिला पतंजलि योग समिति, गोरखपुर द्वारा रविवार को बाबा राघव दास (बी.आर.डी.) मिनी स्टेडियम में महिलाओं के लिए भव्य एवं प्रेरणादायी विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर जनपद की 50 से अधिक योग कक्षाओं से आईं बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान किया। पूरे परिसर में अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं योग संकल्प के साथ हुआ। इसके पश्चात योग प्रशिक्षिकाओं के निर्देशन में प्रतिभागियों ने भारत सरकार के निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया। योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व को भी विस्तार से समझाया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर सत्या पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने महिलाओं से प्रतिदिन योग अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है।

विशिष्ट अतिथि सुधा मोदी (आरोग्य मंदिर, समाजसेवी) ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की श्रेष्ठ कला है। नियमित योग एवं प्राणायाम से अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने सभी महिलाओं से योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य ममता श्रीवास्तव, तारा श्रीवास्तव, जिला प्रभारी आराधना श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी वंदना शुक्ला सहित समिति की अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर योग के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं ने नियमित योग करने, अपने परिवार एवं समाज को योग के प्रति जागरूक बनाने तथा स्वस्थ, सकारात्मक एवं संस्कारयुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने ऐसे प्रेरणादायी आयोजन के लिए महिला पतंजलि योग समिति का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय