home page

सनातनी मातृशक्तियां करेंगी बाबा सोमनाथ का दर्शन

 | 
सनातनी मातृशक्तियां करेंगी बाबा सोमनाथ का दर्शन


लखनऊ, 20 अप्रैल (हि.स.)। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में बड़ी संख्या में मातृशक्तियां सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में महादेव के दर्शन के लिए निकली। यात्रा के दौरान गोमती नगर स्टेशन से लेकर ट्रेन की बोगी तक सनातनी मातृशक्तियों के जयकारों और भजन सें गूंजती रही।

गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार को लखनऊ स्थित गोमती नगर के स्टेशन से सोमनाथ यात्रा की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। इस अभियान के तहत प्रदेश भर से 1008 चयनित श्रद्धालुओं को बाबा सोमनाथ के दर्शन करवाए जा रहे हैं। यह यात्रा 21 अप्रैल की सुबह 6 बजे, सोमनाथ स्टेशन पहुंचेगी। 24 अप्रैल को वहां से वापसी के लिए ट्रेन रवाना होगी और 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेगी। सोमनाथ गुजरात के वेरावल-प्रभास पाटन, में स्थित भगवान शिव का पहला और अत्यंत पवित्र ज्योतिर्लिंग है। यह मंदिर अपनी अटूट आस्था, सदियों के आक्रमणों को झेलकर पुनर्जीवित होने और अपनी भव्य वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, जिसे लौहपुरुष सरदार पटेल ने पुनर्गठित करवाया था। यह हिंदू धर्म के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव का प्रतीक है।

सपना गोयल ने सोमवार को बताया कि उनका एकमात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, “भारत” एक बार पुन: “विश्व गुरु” के रूप में प्रतिष्ठित हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय