home page

महिला अधिनियम बिल काे लेकर महिलाओं ने विपक्ष का फूंका पुतला

 | 
महिला अधिनियम बिल काे लेकर महिलाओं ने विपक्ष का फूंका पुतला


बिल का विरोध करने वाले अखिलेश, राहुल व ममता बनर्जी का पुतला फूंका

हमीरपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में महिला अधिनियम बिल पास न हो पाने के कारण विपक्षी दलों को कोसते हुए महिलाओं ने बुधवार को जन आक्रोश दिखाते हुए विपक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाकर पदयात्रा निकाली। वहीं बस स्टैंड पहुंचकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद, कार्यक्रम संयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, राठ विधायक मनीष अनुरागी, पूर्व विधायक अब्रेश कुमारी किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए नारियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को आगे आने वाले चुनाव में सबक सिखाने का संकल्प लिया। इस मौके पर आराधना राजपूत, ज्योत्सना सिंह, नीतू भटनागर, निशा भटनागर, प्रभात द्विवेदी, प्रीति द्विवेदी, सीमा, ज्योति गुप्ता, सीमा वर्मा, हिना परवीन, कुरारा चेयरमैन आशारानी कबीर, प्रीति द्विवेदी, महामंत्री लक्ष्मी रतन साहू, उमेश सिंह, विनय मिश्रा, मोहन कुशवाहा, दिनेश द्विवेदी, कैलाश गुप्ता, राजेश सेंगर, अंकित गुप्ता, आकाश त्रिपाठी, बसंत सोनी एवं सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा