home page

महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या

 | 
महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या


हमीरपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे सुमेरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पत्योरा के मजरा मलिहाताला में गुरुवार को सूना घर पाकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुई इस घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया है। स्वजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे है।

पत्योरा के मजरा निवासी रामविलास निषाद की पत्नी दूर्जी निषाद 45 वर्ष ने सूना घर पाकर अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका अपने पीछे पति रामविलास, पुत्र प्रेमी निषाद, राजन निषाद को रोता बिलखता छोड़ गई है। स्वजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। चर्चा है कि मृतका का बहू से कुछ वाद विवाद हुआ था। इसी से आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद निषाद ने बताया कि वाद विवाद के आरोप निराधार है मृतका ने अज्ञात कारणों के चलते अवसाद में आकर घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने गुरुवार को शाम बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा