home page

प्रेम प्रसंग में महिला और युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, महिला की मौत

 | 
प्रेम प्रसंग में महिला और युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, महिला की मौत


कानपुर, 22 अगस्त (हि.स.)। घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को महिला और युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की मौत हो गई, जबकि युवक का निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है।

घटना फरीदपुर गांव के की है। जहां खेत में महिला और युवक के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक को उसके परिजन कानपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, महिला शादीशुदा थी और उसका गांव के ही युवक से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आज खेत पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।

गांव के शिव बालक ने बताया कि मृतक महिला भानवती मूलरूप से फतेहपुर जिले के सुखपुर गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी गांव के ही विशाल से हुई थी। उसका सात साल का बेटा सक्षम है। बताया कि करीब चार साल पहले महिला पति को छोड़कर उनके बेटे सोनू के साथ रहने लगी थी। सोनू ऑटो चलाता है। दोनों के साथ रहने के दौरान एक बेटी भी हुई जाे तीन साल की है।

एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की वजह और दोनों के बीच संबंधों से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप