home page

सपा के नव नियुक्त प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 | 
सपा के नव नियुक्त प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


फर्रुखाबाद,31 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कस्बा अमृतपुर स्थित शैलेश स्वास्थ्य प्रतिष्ठान पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मनोज मिश्रा को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उनका सम्मान किया गया।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मनोज मिश्रा को फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उनके प्रति अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज मिश्रा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और बड़ी जीत दर्ज करेगी।

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar