home page

मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत ने हमेशा विज्ञान को विकास का हथियार माना : चौधरी भूपेंद्र सिंह

 | 
मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत ने हमेशा विज्ञान को विकास का हथियार माना : चौधरी भूपेंद्र सिंह


पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने मुरादाबाद महानगर की देहात विधानसभा के बूथ संख्या 234 पर सुनी मन की बात

मुरादाबाद, 26 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 133वें एपिसोड में देश की वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा विज्ञान को विकास का हथियार माना है और आज वैज्ञानिकों की मेहनत से देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बन चुका है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने रविवार को मुरादाबाद महानगर की देहात विधानसभा के बूथ संख्या 234 (रामगंगा विहार नगर मंडल) पर मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कहीं।

मन की बात कार्यक्रम के 133वां संस्करण मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 720 से अधिक बूथों पर 11,500 से अधिक लोगों ने सुना।

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश बंदूला मुरादाबाद सदर के ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह, भाजपा रामगंगा विहार नगर मंडल के अध्यक्ष विपिन प्रजापति प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता व अर्चित गुप्ता, पार्षद दल के उप नेता सुरेंद्र विश्नोई, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी से राजू कालरा, वनिता मल्होत्रा, शशि किरण, पंकज शर्मा, पिंकू गुप्ता, प्रवीण वोहरा आदि उपस्थित रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल