home page

किसी भी स्थिति में ई रजिस्ट्री व्यवस्था लागू नहीं होने देंगे : अधिवक्ता कपिल गुप्ता

 | 
किसी भी स्थिति में ई रजिस्ट्री व्यवस्था लागू नहीं होने देंगे : अधिवक्ता कपिल गुप्ता


ई-रजिस्ट्री के विरोध में चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

मुरादाबाद, 18 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में चौथे दिन गुरुवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने रामगंगा विहार स्थित कार्यालय में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव अधिवक्ता कपिल गुप्ता ने कहा कि वह किसी भी स्थिति में ई रजिस्ट्री व्यवस्था लागू नहीं होने देंगे।

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि रजिस्ट्री व्यवस्था का निजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिवक्ता इस व्यवस्था का विरोध करते रहेंगे।

इस दौरान अधिवक्ता राजीव चौधरी, विश्वास गुंबर, अजय पाल, राघव गुप्ता, मलिक अंसारी, काजल सिंह, मुकेश वर्मा, योगेंद्र सिंह, रवि कुमार समेत अन्य अधिवक्तागण भी मौजूद रहे।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल