home page

निशुल्क प्याऊ के छोटे मटके हुए जलविहीन, ग्राम प्रधान पर ग्रामीण नाराज

 | 
निशुल्क प्याऊ के छोटे मटके हुए जलविहीन, ग्राम प्रधान पर ग्रामीण नाराज


वाराणसी, 02 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सेवापुरी क्षेत्र अंतर्गत सकलपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की ओर से शनिवार को निशुल्क प्याऊ सेवा आरंभ की गई। प्याऊ सेवा के आरंभ होने के कुछ देर बाद ही मटका के जल समाप्त हो गया, जिससे जल पीने आए ग्रामीण ग्राम प्रधान पर नाराज हो गए।

सकलपुर ग्राम पंचायत में प्रधान श्वेता यादव और सचिव विपिन यादव से नाराज ग्रामीण लोगों ने कहा कि प्याऊ का आरंभ करने के वक्त ही बड़े मटकों की व्यवस्था करनी चाहिए थी। छोटे मटकों में कितना कम पानी आता है। वही बार-बार भरने पर छोटे मटके का पानी ठंडा भी नहीं हो पाता है।

ग्रामीण विजय ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें मटके के नीचे बचे हुए जल से ही संतोष करना पड़ा। गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था करनी है तो सोच विचार कर करना चाहिए, जिससे लोगों की प्यास बुझ सकते हैं।

ग्राम प्रधान ने इस बाबत कहा कि अभी निशुल्क प्याऊ का आरंभ किया गया है। आवश्यकता को देखते हुए मटके भी बदल दिए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद