आगरा वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के नाश्ते से कीड़ा निकलने पर यात्री ने किया हंगामा
वाराणसी, 01 मई (हि. स.)। आगरा से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20176) की कोच सी-13 में परोसे गए नाश्ते में कीड़ा निकलने के बाद एक यात्री ने हंगामा कर दिया। यात्री के हंगामा करने पर वंदे भारत एक्सप्रेस की तत्कालीन कैटरिंग सेवा आईआरसीटीसी के मैनेजर ने उनसे बातचीत की। मैनेजर आईआरसीटीसी ने बातचीत कर यात्री को समझाया और असुरक्षित नाश्ते लेकर तत्काल कार्रवाई की बात कही।
घटनाक्रम के संबंध में मयंक ने बताया कि आईआरसीटीसी के अधिकारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी गई है। मौके की फोटो और वीडियो भेज दी गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस में इस तरह कीड़े वाले नाश्ते की सर्विस नहीं होनी चाहिए। इस तरह के नाश्ते से किसी की तबियत बिगड़ती है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा। हम इसी 'प्रीमियम' सर्विस के लिए पैसे देते हैं, यात्रियों की सेहत के साथ ऐसा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

