home page

वाराणसी में मानमहल घाट पर पर्यटक की डूबने से मौत

 | 
वाराणसी में मानमहल घाट पर पर्यटक की डूबने से मौत


वाराणसी, 07 मई (हि. स.)। वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित गंगा नदी के किनारे मानमहल घाट पर नोएडा से आए पर्यटक हर्षवर्धन की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को मित्रों के साथ नहा रहे पर्यटक का पांव फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। जब तक नाविक और एनडीआरएफ का बचाव दल उसे पानी से निकलता, उसकी सांसें रुक चुकी थी।

उक्त दुर्घटना के बाद दशाश्वमेध थाना के बीट प्रभारी और एनडीआरएफ टीम ने उसके शव को घाट पर लाकर अग्रिम कार्यवाही की तैयारी कर ली। बीट प्रभारी ने संबंधित दुर्घटना की जानकारी थाने को दी और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजवाया। हर्षवर्धन के मित्रों ने बताया कि उनके साथ में नहाते समय हुए हादसे में उनकी डूबने से मौत हो गई। मृतक साथी के परिवार को इसकी सूचना फोन से दी गई है। परिवार के सदस्य वाराणसी आ रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद