home page

वाराणसी महापौर चितईपुर में नाला सफाई से असंतुष्ट, दिये कार्रवाई के निर्देश

 | 


वाराणसी, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में बारिश से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए महापौर अशोक तिवारी एक्शन मोड में है। सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने चितईपुर क्षेत्र में नाला सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। कार्य में लापरवाही और असंतोषजनक प्रगति पाए जाने पर महापौर ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए ।

महापौर ने अधिकारियों से कहा कि बरसात के दौरान किसी भी नागरिक को जल निकासी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नालों की सफाई समय रहते सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आरके सिंह सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पार्षद भी मौजूद रहे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी