home page

मुरादाबाद : व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस चालू न होने पर एसी ई-बसों का पंजीकरण रुका

 | 
मुरादाबाद : व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस चालू न होने पर एसी ई-बसों का पंजीकरण रुका


मुरादाबाद, 07 मई (हि.स.)। मुरादाबाद रोडवेज की छह एसी ई-बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) चालू नहीं किया गया है। इसकी वजह से इन बसों का करीब 15 दिन से पंजीकरण रुका हुआ है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि वीएलटीडी चालू करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा जा चुका है।

कटघर स्थित वर्कशाप में 20 से अधिक एसी ई-बसें खड़ी हैं। इसमें से मुरादाबाद-दिल्ली रूट पर चार एसी ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। परिवहन निगम ने छह बसों के पंजीकरण के लिए परिवहन विभाग में आवेदन किया है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय से वीएलटीडी चालू नहीं किया गया है। इसकी वजह से पंजीकरण रुका है। बसों के रूट पर नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

मुरादाबाद रोडवेज बस डिपो सीनियर फोरमैन गजेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि बसों में वीएलटीडी चालू करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। ई-बसों को चार्ज करने के लिए वर्कशाप में चार चार्जिंग प्वाइंट लगाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल