विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 : अब 25 ट्रेड में मिलेगा प्रशिक्षण
योजना में अब 11 पारंपरिक ट्रेड के साथ पांच नए पारंपरिक और नौ आधुनिक ट्रेड शामिल किए गए
मुरादाबाद, 09 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने पारंपरिक कारीगरों और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 में बड़ा बदलाव किया है। योजना में अब 11 पारंपरिक ट्रेड के साथ पांच नए पारंपरिक और नौ आधुनिक ट्रेड जोड़ दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षण लेने वालों को कुल 25 ट्रेड में प्रशिक्षण, टूलकिट और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने रविवार को बताया कि योजना में पहले बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री, मोची और धोबी सहित 11 पारंपरिक ट्रेड शामिल थे। अब योजना में मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भरभुजा और मछुआरा जैसे पांच नए पारंपरिक ट्रेड जोड़े गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रतिदिन भत्ता मिलेगा और प्रशिक्षण पूरा होने पर 15 हजार तक की टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

