home page

विराट कोहली के प्रवक्ता ने 5 करोड़ रुपये लेकर दर्शन करने के दावों को बताया निराधार, प्रेमानंद महाराज से मिलने की वजह केवल गहरी आस्था

 | 
विराट कोहली के प्रवक्ता ने 5 करोड़ रुपये लेकर दर्शन करने के दावों को बताया निराधार, प्रेमानंद महाराज से मिलने की वजह केवल गहरी आस्था


मथुरा, 07 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पर लगाए गए आरोपों पर बुधवार कोहली के प्रवक्ता का आधिकारिक बयान सामने आया है। प्रवक्ता ने इन सभी दावों का पूरी तरह से खंडन करते हुए इन्हें असत्य, गलत और निराधार बताया है।

हाल ही में दिनेश फलाहारी महाराज ने संत प्रेमानंद महाराज को पत्र लिखकर आश्रम में गुटबाजी और सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया था कि एक गुट ने विराट कोहली को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये देकर संत प्रेमानंद के दरबार में बुलाया था, जिससे महाराज की प्रसिद्धि बढ़ी।

विराट कोहली के प्रवक्ता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का संत प्रेमानंद महाराज से मिलना पूरी तरह से उनकी व्यक्तिगत आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि 5 करोड़ रुपये देकर दर्शन करने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत और पूरी तरह से मनगढ़ंत है।

विराट कोहली की टीम ने मीडिया से अपील की है कि ऐसी किसी भी निराधार खबर या अफवाह को प्रसारित करने से पहले तथ्यों का सही तरीके से सत्यापन किया जाए और जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग की जाए।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार