home page

अनुशासनहीनता में ग्राम विकास अधिकारी निलम्बित

 | 
अनुशासनहीनता में ग्राम विकास अधिकारी निलम्बित


हमीरपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शासन के महत्वपूर्ण ग्राम चौपाल में जरूरी अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने और अनुशासनहीनता करने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) को जिला विकास अधिकारी ने गुरूवार को निलम्बित कर दिया है।

जिला विकास अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने आज बताया कि कुरारा ब्लाक में तैनात सचिव नसीम अहमद सिद्दीकी ने अपने दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरती है। शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम ग्राम चौपाल में उच्चाधिकारियों के समक्ष जरूरी अभिलेख उपलब्ध न कराकर अनुशासनहीनता की गई है। शासकीय कार्यों में रुचि न लेकर लगातार लापरवाही भी की गई है, जिससे सचिव को आज सस्पेंड कर दिया गया है।

उन्हाेंने बताय़ा कि नसीम अहमद को मौदहा बलाक से अटैच किया गया है, साथ ही गोहांड के बीडीओ को इस मामले की जांच के लिए नामित किया गया है। जांच अधिकारी प्रकरण की जांच कर पन्द्रह दिनों के अंदर आरोप पत्र तामील कराएंगे। बता दें कि इससे पहले भी ये सचिव कई बार सस्पेंड हो चुका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा