36वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भटहट ने जीता स्वर्ण पदक
गोरखपुर, 30 मार्च (हि.स.)। बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चे शिक्षा के साथ खेल कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन कर रहे हैं। जैसा कि अयोध्या में आयोजित 36वीं राज्य बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिमनास्टिक खेल में भटहट क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल हरपुर व प्राथमिक विद्यालय जंगल हरपुर के अंगद चौहान व पंकज चौहान अमित निषाद सभी कक्षा 7 तथा कक्षा 4 के मोहन चौहान ने स्वर्ण पदक जीत कर जनपद का मान बढ़ाया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी भटहट विजय कुमार गुप्ता व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बृजेन्द्र प्रताप राय ने स्वर्ण पदक विजेता छात्रों को ट्रेक सूट, मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
परिषदीय विद्यालय क्षेत्र भटहट के जंगल हरपुर उच्च प्राथमिक व जंगल हरपुर प्राथमिक के छात्रों ने 36वी राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता जो अयोध्या में आयोजित हुआ उसमें भरहट के छात्रों ने प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीत कर जनपद में नाम रोशन किया। इन बच्चों के बहुमुखी विकास पर खण्ड शिक्षा अधिकारी भटहट विजय कुमार गुप्ता व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बृजेन्द्र प्रताप राय ने एक आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को ट्रैक शूट व मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर मान बढ़ाया है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी प्रतिभाग कर खुशियां मनायी। इस अवसर पर डॉ आनन्द मोहन सिंह, मनोज सिंह, गणेश प्रताप सिंह रामकेशव, सरदेंदु उपाध्याय, गिरधारी लाल जायसवाल, पवन कुमार सिंह, सत्यप्रकाश सिंह जीतेन्द्र सिंह, अतुल कुमार द्विवेदी, अभिषेक सिंह, रंजीत चौधरी समेत दर्जनों शिक्षकों ने प्रतिभाग कर छात्रों का मान बढ़ाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

