home page

अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष में विहिप वर्ष भर के आयोजित करेगा विश्वव्यापी कार्यक्रम

 | 
अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष में विहिप वर्ष भर के आयोजित करेगा विश्वव्यापी कार्यक्रम


मुरादाबाद, 26 सितम्बर (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं क्षेत्रीय गौ रक्षा प्रमुख मुरादाबाद निवासी डॉ राजकमल गुप्ता ने स्व. अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद ने शनिवार काे वर्ष भर चलने वाले विश्व व्यापी कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि इंद्रप्रस्थ में विश्व हिन्दू परिषद एवं अशोक सिंहल फाउंडेशन द्वारा जन्मशताब्दी वर्ष के भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन 27 सितंबर को सायं 4 बजे से भारत मंडपम, नई दिल्ली के प्लेनरी हॉल, लेवल-3 में किया जाएगा।

इसके साथ ही अशोक सिंहल फाउण्डेशन एवं विश्व हिन्दू परिषद के सहयोग से अयोध्या स्थित कारसेवकपुरम में दिव्यांग बंधुओं के लिए कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ भी 27 सितंबर को ही किया जाएगा। यह सेवा कार्य 1 अक्टूबर 2026 तक निरंतर 5 दिन चलेगा। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं आवश्यक सहायता उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा 27 सितम्बर से 4 अक्टूबर के बीच देश के 47 प्रमुख स्थानों पर विभिन्न प्रांतों के उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा वर्ष-भर सम्पूर्ण विश्व में हजारों स्थानों पर सेवा, समरसता, जन-जागरण, गोष्ठियों, प्रदर्शनियों इत्यादि के कार्यक्रम निरंतर होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल