home page

सेवा व संस्कार का काम भी कर रही विहिप : गजेन्द्र सिंह

 | 
सेवा व संस्कार का काम भी कर रही विहिप : गजेन्द्र सिंह


सेवा व संस्कार का काम भी कर रही विहिप : गजेन्द्र सिंह


लखनऊ, 06 सितंबर (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद, गोमतीनगर प्रखंड की ओर से रविवार को महामना मदन मोहन मालवीय सभागार में विहिप का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने विहिप की स्थापना, उसके उद्देश्यों तथा समाज एवं राष्ट्रहित में संगठन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिन्दू समाज को संगठित, संस्कारित एवं सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि विहिप हिन्दुओं को संगठित करने के साथ-साथ बच्चों को संस्कार देने व सेवा कार्यों के संचालन का काम भी कर रही है। उन्होंने बहनों का आहवान किया कि घरों में बच्चों को संस्कार दें।

क्षेत्र संगठन मंत्री ने कहा कि परिषद अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी मनायेगी। उन्होंने विहिप को एक शक्तिशाली संगठन बनाया। वेद विद्यालयों की स्थापना कराई इस दौरान उनके द्वारा हिन्दू समाज के लिए किए गये कार्यों को समाज के बीच ले जाया जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भास्करानन्द महाराज, संघ के प्रान्त सेवा प्रमुख देवेंद्र आस्थान ,विहिप की प्रान्त उपाध्यक्ष ईशा मित्तल के अलावा विभाग, जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन