home page

सामूहिक इंडिया गरबा कार्यक्रम पर रोक लगाने को लेकर हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

 | 
सामूहिक इंडिया गरबा कार्यक्रम पर रोक लगाने को लेकर हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन


फर्रुखाबाद , 30 सितंबर( हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में सामूहिक इंडिया गरबा नाइट कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए हिन्दू संगठनों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियाें ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट पारूल तरार को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि लव जिहाद का केंद डडिया गरबा कार्यक्रम बनता जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुसलमानों के प्रवेश को लेकर हिंदू संगठनों में गुस्सा है।

सामूहिक डंडिया गरबा नाइट को जिले में अनुमति पर रोक लगाने के लिए आज हिन्दू संगठनों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लव जिहाद को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक रोहन मिश्रा ने कहा कि यह देवी का पवित्र कार्यक्रम हैं । इसमें मुसलमान के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोजक टिकट बेचते हैं पैसे कमाने के लिए धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करते है।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह मन्त्री अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि मुसलमान कार्यक्रम मे पहुंच कर बहन- बेटियों की फ़ोटो खींचते है। फ़ोटो के देने के बहाने बहन- बेटियों के मोबाइल नंबर मांगते हैं और यही बाद में लव जिहाद की वजह बनता है। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियाें ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर इस कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर बड़ी संख्या में हिंदू नेता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर