पशु पक्षियों की सेवा ही हमें मनुष्यता का बोध कराती है : गणेश केसरवानी
-पशु पक्षियों के जीवन संरक्षण को नगर निगम में स्वयं का जंगल निर्माण किया: गणेश केसरवानी-पशु पक्षियों की प्यास बुझाने को वितरित किया गया बर्तन पात्र
प्रयागराज, 03 मई (हि.स)। पशु-पक्षियों को दाना पानी के लिए रविवार को अल्लापुर स्थित एक होटल में बर्तन का पात्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस माैके पर मुख्य अतिथि तथा प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि पशु-पक्षियों की सेवा करना ही वास्तव में हम सभी को मनुष्यता बोध कराती है। इस बढ़ती हुई गर्मी में पशु-=पक्षियों को दाना पानी दें, जिससे उनके जीवन की रक्षा हो सके और पर्यावरण का संतुलन बना रहे।
महापौर ने आगे कहा कि, क्योंकि पर्यावरण को संतुलित करने में पशु-पक्षी सहायक होते हैं, इसलिए इनकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए इस जिम्मेदारी को हम पूर्णतया निभाएं। उन्होंने कहा कि पशु पक्षियों के जीवन संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर चलकर नगर निगम प्रयागराज में स्वयं का जंगल का निर्माण किया है।
इस अवसर पर जनहित कारिणी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश केसरवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुशील जैन ने कहा कि पशु पक्षियों की सेवा के साथ-साथ समिति प्राथमिक शिक्षा के प्रति जन जागरण अभियान चलाएगी।
इस अवसर पर भारद्वाजपुरम अल्लापुर क्षेत्र में पशु पक्षियों के लिए दाना पानी का पात्र वितरण किया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद संजय ओझा रहे। इस दौरान अतुल ओझा, संतोष ओझा, विपिन कुमार, दिनेश कुमार, अजय पंडित, कमलेश, जितेन्द्र कुमार, देवाशीष, धर्मेंद्र, रामजी साहू, राजू वर्मा, संतोष कुमार, दुर्गेश दुबे, अनूप पंडित, आलोक गांगुली, रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

