home page

मुरादाबाद में 4.29 लाख वोटरों के सत्यापन का काम 5 मई तक पूरा करना है : उप जिला निर्वाचन अधिकारी

 | 
मुरादाबाद में 4.29 लाख वोटरों के सत्यापन का काम 5 मई तक पूरा करना है : उप जिला निर्वाचन अधिकारी


-पंचायत चुनाव से जुड़े 14.73 लाख मतदाताओं की सूची की एआई से जांच कराई थी

मुरादाबाद, 02 मई (हि.स.)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने शनिवार को बताया कि चुनाव आयोग की ओर से मिली पंचायत चुनाव से संबंधित डुप्लीकेट मतदाताओं के सूची का सत्यापन चल रहा है। 5 मई तक 4.29 लाख वोटरों के सत्यापन का काम पूरा करना है।

संगीता गौतम ने आगे बताया कि जनपद में पंचायत चुनाव से जुड़े 14.73 लाख मतदाताओं की सूची की एआई से जांच कराई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने दो चरणों में डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सत्यापन के लिए जिला प्रशासन भेजी थी। पहली सूची में 2.35 लाख वोटर थे। सत्यापन में करीब 71 हजार डुप्लीकेट मतदाता मिले। दूसरी सूची 4.66 लाख से अधिक मतदाता रहे। इसमें 53 हजार से अधिक वोटर डुप्लीकेट पाए गए।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल