home page

3 से 7 दिन के अंदर घर बैठे वाहन का कराएं रजिस्ट्रेशन और ट्रांसफर

 | 
3 से 7 दिन के अंदर घर बैठे वाहन का कराएं रजिस्ट्रेशन और ट्रांसफर


मुरादाबाद, 20 अगस्त (हि.स.)। वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र बनवाने और वाहन ट्रांसफर कराने के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। मुरादाबाद जनपद में परिवहन विभाग ने इन सेवाओं की ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर दी है। वाहन मालिक घर बैठे आवेदन कर जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन गाड़ी सीन (फोटाे होगी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कम से कम तीन और अधिकतम सात दिन में काम पूरा हो जाएगा।

परिवहन विभाग की नई व्यवस्था के तहत वाहन की आरसी और स्वामित्व हस्तांतरण से संबंधित आवेदन ऑनलाइन किए जा सकेंगे। वाहन मालिकों को निर्धारित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। विभागीय स्तर पर दस्तावेजों की जांच के बाद प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रशासन राजेश सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरसी और ट्रांसफर से संबंधित काम न्यूनतम तीन और अधिकतम सात दिन में पूरा कर दिया जाएगा। इसके बावजूद अगर किसी का काम नहीं हो रहा है तो आवेदक कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल