home page

फर्रुखाबाद में चार स्थानों पर एक साथ गूंजा वंदे मातरम

 | 
फर्रुखाबाद में चार स्थानों पर एक साथ गूंजा वंदे मातरम


फर्रुखाबाद,25 सितंबर (हि.स.)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के तत्वाधान में सरस्वती विद्या मंदिर सेनापति फर्रुखाबाद में शुक्रवार को अपने प्रमुख दो नगर क्षेत्र व दो ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन आयोजित किया । इसमें हजारों लोगों एक साथ ग्यारह बजे राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम गायन प्रारम्भ किया। इसमें प्रमुख रूप से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति फर्रुखाबाद, पटेल पार्क , फर्रुखाबाद,ग्राम पंचायत जैतपुर ग्राम पंचायत बघऊ आदि स्थान शामिल है।

कार्यक्रम में भैया, बहनों, ग्राम पंचायत के अभिवावक बंधुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। चारों स्थान पर एक साथ राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम सामूहिक गायन से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। भारत माता के सामूहिक जय घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर पटेल पार्क में जिला प्रचारक मानवेंद्र, विद्यालय अध्यक्ष शिवविलास त्रिवेदी, प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने मां भारती ने का माल्यार्पण एवं पुष्प अर्चन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि वंदे मातरम भारत की राष्ट्रीय चेतना, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का एक उद्देश्य है। इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर