home page

वैश्य एकता परिषद का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन 17 को

 | 
वैश्य एकता परिषद का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन 17 को


औरैया, 10 मई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की आवश्यक बैठक रविवार को श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को आयोजित होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

जिला प्रभारी आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसए विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे, जबकि शुभारंभ एमएलसी सलिल बिश्नोई करेंगे। आयोजन में वैश्य समाज के बुजुर्गों, महिलाओं, सभासदों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में रमन पोरवाल, नरेश चंद्र शिवहरे, राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, कपिल गुप्ता, अनूप गुप्ता, मनीष पुरवार हीरु समेत बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार