मायावती ने मुख्यमंत्री योगी की मां के निधन पर जताया शोक
| Nov 20, 2026, 14:36 IST
लखनऊ, 20 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शोक संवेदना प्रकट की है।
बसपा प्रमुख मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज उनके गाँव में निधन हो जाने की खबर अति-दुखद। उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

