home page

छत से गिरकर युवक की मौत

 | 
छत से गिरकर युवक की मौत


मीरजापुर, 15 सितंबर (हि.स.)। पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में सोमवार की देर रात काे छत से गिरकर 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मंगलवार सुबह परिजन को हुई।

भरपुरा गांव निवासी राजकुमार मोदनवाल घर के बगल स्थित छत पर सो रहे थे। देर रात में किसी समय वह अचानक छत से नीचे जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह छत पर नहीं मिलने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान वह नीचे घायल अवस्था में मिले।

परिजन आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री ले गए, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी आशा देवी समेत परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेकर चंडिका घाट पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार किया गया। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और उनके तीन बेटे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा