home page

बिहार के युवक की वाराणसी में गंगा नदी में डूबने से मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

 | 
बिहार के युवक की वाराणसी में गंगा नदी में डूबने से मौत, गोताखोरों ने निकाला शव


वाराणसी, 10 अगस्त(हि. स.)। वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में सोमवार को गंगा नदी के भोसले घाट पर स्नान करते हुए बिहार के बक्सर निवासी एक युवक के गहरे पानी में चले जाने के बाद मौत हो गई। युवक के शव को गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया। युवक अपने रिश्तेदार के साथ वाराणसी में दर्शन पूजन के लिए आया था।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौक के उपनिरीक्षक हिमांशु मिश्रा ने बताया कि बिहार के बक्सर जिले के राजपुर से कुश कुमार (24) अपने चचेरे भाई बैकुंठनाथ (18) के साथ गंगा नदी में भोसले घाट पर स्नान कर रहे थे। तभी कुश कुमार का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता हुआ देखकर गोताखोरों ने छ्लांग लगा दिया।

उपनिरीक्षक हिमांशु ने पत्रकारों को बताया कि कुश की तलाश के लिए जल पुलिस और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत की। तभी उसका शव बरामद हो गया। शव बरामद होने के बाद परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद