home page

मीरजापुर में सात अक्टूबर को दंगल में गरजेंगे पहलवान, मालिनी अवस्थी के सुरों से सजेंगी शाम

 | 
मीरजापुर में सात अक्टूबर को दंगल में गरजेंगे पहलवान, मालिनी अवस्थी के सुरों से सजेंगी शाम


मीरजापुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में नरायनपुर विकास खंड के सहसपुरा गांव स्थित परषोधा बाजार में सात अक्टूबर को कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। दंगल सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी समिति के संरक्षक मास्टर उदय सिंह ने रविवार को दी।

उन्होंने बताया कि इसमें प्रदेश और जनपद स्तर के पहलवान हिस्सा लेकर दांव-पेच दिखाएंगे। वहीं, शाम नरायनपुर विकास खंड के पुरुषोत्तमपुर स्थित माधव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में लोक संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी प्रस्तुति देंगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा