home page

विश्व पृथ्वी दिवस : बच्चों ने चित्रों के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 | 
विश्व पृथ्वी दिवस : बच्चों ने चित्रों के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


फिरोजाबाद, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में विश्व पृथ्वी दिवस पर बुधवार काे कोमल फाउंडेशन एवं सहायता संपर्क संस्था, गाजियाबाद के सहयोग से उच्च प्राथमिक विद्यालय, कटरा पठानान में चित्रकला प्रतियोगिता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित भविष्य का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि पृथ्वी केवल हमारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की भी धरोहर है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कल्पना राजौरिया ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। सहायता संपर्क संस्था, गाजियाबाद के संस्थापक, अध्यक्ष तुषार कंसल ने छात्र-छात्राओं को गुलाबरी नहाने का साबुन एवं डाबर रेड टूथपेस्ट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक मोहित शर्मा, अमित कुमार, कोमल फाउंडेशन के राहुल यादव एवं अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़