home page

महिला सम्मेलन में गांव गांव से पहुंचकर प्रधानमंत्री के इरादों को करना है मजबूत - हंसराज विश्वकर्मा

 | 
महिला सम्मेलन में गांव गांव से पहुंचकर प्रधानमंत्री के इरादों को करना है मजबूत - हंसराज विश्वकर्मा


वाराणसी, 24 अप्रैल(हि. स.)।

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने शुक्रवार की सुबह जलालीपट्टी ग्रामीण क्षेत्र में रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। प्रधानमंत्री मोदी के 28 अप्रैल को प्रस्तावित महिला सम्मेलन में हर बूथ से दस महिलाओं को पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर हुई बैठक में हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर महिलाओं का एक सम्मेलन होना तय हुआ है। यह सम्मेलन बरेका मैदान में होगा, उसमें नारी वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष द्वारा साथ नहीं दिए जाने पर तमाम बिंदुओं को प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के समक्ष रखेंगे। गांव गांव से माता बहनों को सम्मेलन में पहुंचकर प्रधानमंत्री के इरादों को मजबूत करना है। महिला सम्मेलन में पहुंचने के लिए वाहनों की व्यवस्था कराई जा रही है। गर्मी को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं की भी तैयारी रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद