home page

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया जहर देने का आरोप

 | 

मीरजापुर, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले की कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटा मीरजापुर मोहल्ले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियाें पर बेटी काे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

भदोही निवासी भाई ने बताया कि रविवार शाम ससुराल से फोन आया कि उसकी बहन सीमा साेनकर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उसे लगातार उल्टियां हो रही है। इसके बाद परिजन उसे तत्काल मंडलीय चिकित्सालय मीरजापुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया।

परिजन के अनुसार, इसके बाद उसे इलाज के लिए भदोही ले जाया गया, लेकिन सोमवार सुबह में उपचार के दौरान सीमा साेनकर की मौत हो गई। कटरा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मायके पक्ष का आरोप है कि बेटी सीमा को ससुराल पक्ष के लाेगाें ने जहर खिलाया, जिससे उसकी मौत हुई है। कटरा कोतवाल बैद्यनाथ सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा