home page

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को मिलेगा सुगम दर्शन

 | 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को मिलेगा सुगम दर्शन


वाराणसी, 07 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गेट नंबर चार (बी) से महिलाओं को सुगम दर्शन कराए जाने का निर्णय श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने किया है।

न्यास की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने शनिवार काे देते बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 08 मार्च को मंदिर में एक अलग पंक्ति लगाकर दर्शन करने की व्यवस्था बनाई है। इसके लिए महिला और उनके बच्चे उनके एक नंबर चार बी से आ सकते हैं। इसके अलावा काशीवासियों का तय समय सुबह शाम चार बजे से पांच बजे तक पर होने वाला दर्शन कार्यक्रम भी अपने समय पर होगा। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद महिलाएं इसी द्वार से वापस भी जा सकती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद