home page

तीन दिन से लापता विवाहिता का शव कुएं में मिला

 | 
तीन दिन से लापता विवाहिता का शव कुएं में मिला


मीरजापुर, 03 मई (हि.स.)। अहरौरा थाना क्षेत्र के रामपुर ढबई ग्राम पंचायत में रविवार सुबह एक कुएं में विवाहिता का शव मिला।वह तीन दिन से लापता चल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

दाराेगा आशीष बिंद ने रविवार काे बताया शव की पहचान बभनी इमलिया चट्टी निवासी विनय की पत्नी अनुराधा (30) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, अनुराधा एक मई को अपने मायके बैरमपुर आई थी और उसी शाम करीब साढ़े छह बजे बिना बताए घर से निकल गई थी। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीसरे दिन उसका शव कुएं में उतराता मिला। पति विनय विश्वकर्मा ने बताया कि अनुराधा पिछले पांच वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। मृतका की दो बेटियां हैं।

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरोगा आशीष बिंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा