home page

मीरजापुर : सर्पदंश से महिला की मौत

 | 
मीरजापुर : सर्पदंश से महिला की मौत


मीरजापुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम घर में प्रवेश करते समय सर्प ने महिला काे

डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

दुबार कला चौकी प्रभारी कुंवर मनोज सिंह ने बताया कि कपार बथुआ गांव निवासी राजेंद्र कोल की पत्नी प्रमिला देवी (53) रविवार शाम घर में सर्प ने डस लिया

था। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान आज सुबह महिला प्रमिला की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा