home page

उप्र विधानसभा के सुरक्षा सहायक शैलेश कुमार कुश्ती टीम में चयनित

 | 
उप्र विधानसभा के सुरक्षा सहायक शैलेश कुमार कुश्ती टीम में चयनित


लखनऊ, 21 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा सेवा में तैनात सुरक्षा सहायक शैलेश कुमार का वर्ष 2025-26 में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता के लिए प्रदेशीय कुश्ती टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 26 से 28 फरवरी 2026 तक हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित होगी।

विधानसभा सुरक्षा में अपनी सजग सेवाओं के लिए पहचाने जाने वाले शैलेश कुमार के कुश्ती कोच एवं खिलाड़ी के रूप में हुए इस चयन से न केवल यूपी विधानसभा की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि प्रदेशीय कुश्ती दल को भी एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी का साथ मिला है। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुशासन, अनुभव और समर्पण का सकारात्मक प्रभाव प्रतियोगिता में अवश्य दिखाई देगा।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित विधानसभा के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला