home page

वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान

 | 
वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान


मीरजापुर, 22 सितंबर (हि.स.)। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार नौ अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के प्रावधान लागू हो गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

----------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा