home page

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया कोनिया क्षेत्र में प्रवास, लोगों का हाल जाना, पौधा लगाया

 | 
विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया कोनिया क्षेत्र में प्रवास, लोगों का हाल जाना, पौधा लगाया


—76 दिवसीय “वार्ड प्रवास” का तीसरा दिन

वाराणसी,21 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास का मंगलवार को तीसरा दिन रहा। इस दौरान विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के कोनिया वार्ड में प्रवास किया। प्रवास के दौरान संपूर्ण क्षेत्र में भ्रमण कर, जन सामान्य से जुड़े बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। क्षेत्र में हो रहे सीवर लाइन कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान सीवर लाइन कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा उच्च अधिकारियों से वार्ता कर युद्धस्तर पर अभियान चलाकर मानक के अनुरूप शीघ्र कार्य पूरा कराए जाने हेतु निर्देशित किया। प्रवास के बीच विधायक से स्थानीय लोगों ने बिजली एवं स्ट्रीट लाइट के संबंध में शिकायत की, जिस पर विधायक ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारी को आज ही समस्या का निदान करने के लिए निर्देशित किया। रास्ते में कई जगह उखड़ी हुई पटिया को भी, सही करने के लिए विभागीय अधिकारी को कहा। संपूर्ण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाने के दौरान कई जगह गली पिट जाम होने तथा नाली में मलबे का ढेर पाये जाने पर उन्होंने साथ चल रहे ज़ोनल अधिकारी को तुरंत समस्या का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। इसी के साथ क्षेत्र में कई परिवारों के घर जाकर लोगों का कुशलक्षेम भी जाना तथा पाँच पौधाें का रोपण भी किया ।

प्रवास के दौरान विधायक के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, शुभम चौरसिया, विजय सोनकर, दीपक कुशवाहा, रोहित जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी