home page

वाराणसी-लखनऊ वरुणा एक्सप्रेस का ठहराव शिवपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा

 | 

—शुक्रवार 06 मार्च को राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अगले गन्तव्य के लिए करेंगे रवाना

वाराणसी, 05 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी)के शिवपुर रेलवे स्टेशन पर अब शुक्रवार 06 मार्च से वाराणसी-लखनऊ वरुणा एक्सप्रेस का ठहराव होगा। वाराणसी के वरुणा पार क्षेत्र के लोंगो की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी होने पर हर्ष का माहौल है।

प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल के प्रयास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देश, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सहमति से ट्रेन शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी। शुक्रवार को प्रदेश के स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुर रेलवे स्टेशन पर प्रातः 5.45 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर गन्तव्य के लिए रवाना करेंगे। यही ट्रेन 20402 लखनऊ से वाराणसी आने के दौरान शिवपुर स्टेशन पर भी रुकेगी। यह जानकारी सूचना विभाग की ओर से दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी