home page

वाराणसी में स्वाइन फ्लू के दस मरीजों की पुष्टि,सभी का सर सुंदरलाल चिकित्सालय में इलाज जारी : चिकित्सा अधीक्षक

 | 
वाराणसी में स्वाइन फ्लू के दस मरीजों की पुष्टि,सभी का सर सुंदरलाल चिकित्सालय में इलाज जारी : चिकित्सा अधीक्षक


वाराणसी, 01 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में आरटीपीसीआर जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 10 लोगों में एच वन एन वन (स्वाइन फ्लू) की पुष्टि हुई है। यह जानकारी चिकित्सा अधीक्षक प्रो.पुनीत कुमार ने मंगलवार को दी।

उन्होंने इस संबंध में आगे बताया कि स्वाइन फ्लू के इन सभी 10 मरीजों को चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। मरीजों को प्रारंभिक उपचार दे दिया गया है और सभी की हालत ठीक है।

चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित सभी मरीजों का डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों की एक टीम निरंतर देखभाल कर रही है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू से संबंधित सभी जांच और उपचार की पूर्ण सुविधा उपलब्ध है, इस कारण दूसरे जनपदों व राज्यों से भी मरीज यहां उपचार के लिए आ रहे हैं। अभी आजमगढ़ के तीन मरीज भर्ती कराए गए हैं, जिन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद