home page

वाराणसी में सोमनाथ संकल्प महोत्सव कार्यक्रम, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी भी भाग लेंगे

 | 
वाराणसी में सोमनाथ संकल्प महोत्सव कार्यक्रम, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी भी भाग लेंगे


वाराणसी, 10 मई (हि.स.)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, अटूट आस्था की गौरव गाथा के अवसर पर सोमनाथ संकल्प महोत्सव कार्यक्रम सोमवार को प्रातः 9 बजे से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के त्रयंबकेश्वर बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित है। जिसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर जन समूह ॐ जप व मंदिर के शास्त्रीगण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा शंख ध्वनि किया जाएगा। सोमनाथ भवन (गोलाकार सभा स्थल) में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित पार्थिव शिवलिंग स्थापित किया जाएगा, जो भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के स्वरूप का प्रतीक होगा। मेहमान भगवान सोमनाथ को प्रणाम एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। तत्पश्चात सोमनाथ संकल्प का सामूहिक पाठ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भी संकल्प का वाचन करेंगे तथा उपस्थित सभी श्रद्धालु एवं अतिथि उसका सामूहिक अनुच्चारण करेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियां भी दी जाएगी तथा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीम प्रसारण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में मंत्री अनिल राजभर, मंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु', जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी के अलावा सभी एमएलसी एवं विधायक अन्य जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी