home page

वाराणसी में स्कूली बच्चों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों संग मनाया रक्षाबंधन

 | 
वाराणसी में स्कूली बच्चों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों संग मनाया रक्षाबंधन


—95 बटालियन सीआरपीएफ के पहड़िया मुख्यालय में जुटे बच्चों ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

वाराणसी, 26 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को पहड़िया स्थित 95 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय में स्कूली बच्चों ने जवानों और अफसरों के साथ हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने कहा कि जवान अपने घरों से दूर है, उनको यह एहसास दिलाना कि उनका परिवार आसपास ही है। इसलिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अर्चना बालापुरकर रही। उपस्थित अधिकारियों और जवानों को विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने शुभकामनाएं दी। इनमें डायनेमिक स्कूल,अतुलानंद रेजिडेंशियल, लायन्स क्लब वाराणसी, लीला फाउंडेशन क्लब, ब्रह्माकुमारी संस्था के बच्चे शामिल रहे। इन संस्थाओं से जुड़ी बहनों ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर सरहद की रक्षा के साथ ही खुद की सुरक्षा का वचन लिया। बहनों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधने के बाद माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी, मुंह मीठा कराया। जवानों ने भी बदले में उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। कार्यक्रम में 95 बटालियन के अफसरों की पत्नियां सुनीता देवी, कुमारी रिंकू,माधवी सिंह ,आलोक कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, नवनीत कुमार उपकमांडेंट,अभिषेक सिंह सहायक कमांडेंट भी मौजूद रहे।

संत अतुलानंद रेजिडेंशियल की किरण सिंह एव छात्राएं ,ओम शांति से ब्रह्माकुमारी तपोसी , राधिका ने भी उत्साह के साथ भागीदारी की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी