home page

प्रधानमंत्री मोदी कुछ ही देर में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन,पुलिस अलर्ट

 | 
प्रधानमंत्री मोदी कुछ ही देर में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन,पुलिस अलर्ट


—बरेका गेस्ट हाउस से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पांच स्वागत प्वाइंट पर भव्य स्वागत होगा

वाराणसी,29 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के अन्तिम दिन आज अब से कुछ देर बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बरेका गेस्ट हाउस से निकलेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। बरेका से मंदिर के बीच रास्ते में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को सजाया गया है।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लोग अलसुबह से ही बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होने लगे थे। प्रधानमंत्री लगभग 14 किलोमीटर की दूरी तय कर रोड शो करते हुए मंदिर जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि पार्टी ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग तक पांच प्वॉइंट बनाए हैं। इन प्वॉइंट पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े, शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत करने के लिए तैयार है। इन पांच प्वाइंट पर प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काशी की जनता उपस्थित है।

पांच प्वॉइंट मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक एवं काशी विश्वनाथ मंदिर गेट के पास प्रधानमंत्री का ग्रैंड वेलकम होगा। उधर, मंदिर में भी प्रधानमंत्री के दर्शन पूजन के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। प्रधानमंत्री मंदिर के गर्भगृह में लगभग 10 मिनट तक अर्चकों की देखरेख में दर्शन पूजन करेंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री मंदिर में वर्ष 2025 के नवम्बर माह में दर्शन पूजन के लिए आए थे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी