home page

वाराणसी में नशामुक्त प्रदेश-खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए पदयात्रा चार अप्रैल को

 | 
वाराणसी में नशामुक्त प्रदेश-खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए पदयात्रा चार अप्रैल को


वाराणसी, 03 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से नशामुक्त भारत, खुशहाल भारत, अपराध मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर शनिवार 04 अप्रैल को नशामुक्त रैली निकाली जाएगी। लंका स्थित बीएचयू के सिंह द्वार से निकलने वाली इस पदयात्रा में संगठन के कार्यकर्ता और नागरिक शामिल होंगे।

शुक्रवार अपराह्न में यह जानकारी भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने पराड़कर भवन में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि बी०एच०यू० सिंह द्वार से कटिंग ग्राउण्ड नदेसर तक निकलने वाली पदयात्रा में हजारों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता समाज को नशामुक्त परिवार अपराध मुक्त समाज बनने का संदेश देंगे।

साथ ही नशामुक्ति का शंखनाद करते हुए सरकार से नशामुक्त प्रदेश की मांग उठाई जाएगी । इस कार्यक्रम में पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम से संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला , केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी, चेतना आरूणी भी शामिल होगी। उन्होंने बताया कि नशामुक्त पद यात्रा का जगह-जगह संत, महात्मा, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी