home page

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निकली जन जागरूकता रैली,नशा मुक्त समाज बनाने का दिया संदेश

 | 
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निकली जन जागरूकता रैली,नशा मुक्त समाज बनाने का दिया संदेश


वाराणसी, 31 मई (हि.स.)। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर रविवार को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से संचालित त्रिशक्ति नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में आशापुर, सारनाथ क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकली। रैली में मुख्य अतिथि अम्बरीश सिंह 'भोला' (मानद सदस्य, वाराणसी विकास प्राधिकरण) ने कहा कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त करने के लिए जनजागरूकता सबसे बड़ा माध्यम है। युवाओं को इस अभियान से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

रैली में शामिल युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। इस दौरान तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने “नशा नहीं, जीवन चुनें” और “नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज” का संदेश देते हुए नशा मुक्त भारत निर्माण का संकल्प लिया। रैली में अजय सिंह, विशाल पांडेय ( चुलबुल ), मद्यनिषेध अधिकारी राकेश रोशन, पार्षद अभय पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि रजनीश पांडेय, राजीव सिंह, डॉ जगदीश नारायण, ज्योति सेठ, संतोष जायसवाल, अरुण सिंह, धीरज पांडेय, संजय राय आदि ने भागीदारी की।--------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी