home page

प्रदेश सरकार महिलाओं के रोजगार एवं आर्थिक स्वालंबन के लिए अनेक कार्य कर रही : पूनम मौर्य

 | 
प्रदेश सरकार महिलाओं के रोजगार एवं आर्थिक स्वालंबन के लिए अनेक कार्य कर रही : पूनम मौर्य


—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में नवनिर्मित ऑगनबाड़ी केन्द्रों का किया ऑनलाइन उद्घाटन

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वाराणसी सर्किट हाउस में

वाराणसी, 30 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पूरे प्रदेश में नवनिर्मित ऑगनबाड़ी केन्द्रों एवं परियोजना कार्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वाराणसी के सर्किट हाउस सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने 01 बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय एवं 06 ऑगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास, 01 परियोजना कार्यालय एवं 10 ऑगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया। साथ ही जिले में रिक्त ऑगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर ऑनलाईन भर्ती प्रक्रिया के द्वारा बाल विकास परियोजना पिण्डरा, बड़ागांव एवं हरहुआ की चयन प्रक्रिया पूर्ण होने पर 51 चयनित अभ्यर्थियों को उन्होंने नियुक्ति पत्र भी दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत ऑगनबाड़ी केन्द्रों एवं परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास भी लोक भवन लखनऊ से किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के रोजगार एवं आर्थिक स्वालंबन के लिए अनेक कार्य कर रही है। जिसमें ऑगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं की नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होनें नवचयनित सहायिकाओं को उनकी जिम्मेदारी का बोध कराते हुए शुभकामनाएं भी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डी0के0सिंह ने बताया कि पिण्डरा, बड़ागांव एवं हरहुआ परियोजनाओं में चयनित अभ्यर्थियों की सूची एन.आई.सी. वेबसाइट पर अपलोड करा दी गयी है। शेष बाल विकास परियोजनाओं में चयन प्रक्रियाधीन है। शीघ्र ही अन्तिम परिणाम घोषित किये जायेगें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी