वाराणसी: खजुरी वार्ड में 11.39 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का महापौर ने किया शिलान्यास
वाराणसी,22 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में मंगलवार को शहरी क्षेत्र के वार्ड खजुरी में 11.39 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास महापौर अशोक कुमार तिवारी ने किया। यह सड़क निर्माण कार्य रवि मौर्या के मकान से पूर्व सांसद राजेश मिश्र के मकान होते हुए नीरज के मकान तक कराया जाएगा।
शिलान्यास के अवसर पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सड़क, नाली, प्रकाश एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से वाराणसी के विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत वार्ड खजुरी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा पार्षद अशोक मौर्या, संदीप रघुवंशी, दिनेश यादव, पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक व पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्र भी मौजूद रहे।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

